
दरभंगा में बदमाशों का हौसला लगातार बुलंद, हथियार के बल पर पिकअप वैन की लूट।
दरभंगा: मब्बी ओपी क्षेत्र अंतर्गत एनएच-57 पर सकरी की ओर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही सामान लदे पिकअप वैन को पांच-छह की संख्या में पूर्व से घात लगा कर बैठे अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मब्बी ओपी अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने वरीय अधिकारियों को सूचना देते हुए गठित टीम के साथ अपराधी के विरुद्ध छापेमारी कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, मगर इसकी पुष्टि कोई करने को तैयार नहीं है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिकअप लूट करने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, किंतु पुलिस अभी किसी का नाम बताने व घटना के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देने से परहेज कर रही है। अतः इस मामले की आधिकारिक एवं विस्तृत जानकारी फिलहाल प्रतीक्षारत है।

