
एटीएम फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, तीस एटीएम कार्ड के साथ दो गिरफ्तार।
दरभंगा: एटीएम से रुपए ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से अलग अलग बैंकों के तीस एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल, एक बाइक एवं एक लाख रूपया बरामद किया गया है।
गिरफ्तार दोनों बदमाश मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाले हैं। दोनों की पहचान क्रमशः राजकुमार सहनी एवं विकास कुमार सहनी के रूप में की गई।

उक्त मामले की जानकारी प्रेसवार्ता कर सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार द्वारा दी गई है। प्रेसवार्ता के दौरान एडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों प्राथमिकी अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर सीनियर सिटीजन और भोले-भाले लोगों को लगातार निशाना बना रहा था। आरोपी सीनियर सिटीजन और भोले-भाले लोगों को एटीएम मशीन में मदद करने के बहाने से उनका एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से पैसे निकाल रहे है। बीते दिन सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी चौक पर इंडिया एटीएम से एक बूढ़े व्यक्ति का एटीएम बदलकर राजा कुमार द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर एक लाख बारह हजार रूपए की अवैध निकासी कर ली गई थी। जिसमें बुजुर्ग की ओर से सिमरी थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराया गया था। आगे उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। जिसमें टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस द्वारा एक टीम गठन किया गया। उसकी के आधार पर छापेमारी की गई जहां एटीएम के नजदीक से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। आगे श्री कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवक दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मोतिहारी एवं मुजफ्फरपुर जिलों में घटना को अंजाम दिया करते थे, जिसमें एक अभियुक्त राजा कुमार इसके पूर्व में भी एटीएम फ्रॉड में जेल जा चुका है एवं इसके अतिरिक्त अन्य थानों से अपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

