Home Featured जिले में अपराधियों का इकबाल बुलंद, उधार नहीं देने पर दुकानदार को मारा उस्तरा।।
Featured - मुख्य - August 26, 2022

जिले में अपराधियों का इकबाल बुलंद, उधार नहीं देने पर दुकानदार को मारा उस्तरा।।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले में पुलिस का इकबाल तेजी से घट रहा है और दिन प्रतिदिन अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। अपराधी आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस अपराधियों पर नकेल नहीं कस पा रही है। जिले में बढ़ते क्राइम ग्राफ ने सुशासन के इमेज पर बट्टा लगा रहा है।

वहीं शराब कारोबारियों द्वारा जिले के अलग- अलग हिस्सों में बेधड़क घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा, बीते दिनों सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक शराब कारोबारी द्वारा एक चौकीदार की पिटाई कर दी गई थी। अब पतोर ओपी थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शुक्रवार को करीब ग्यारह बजे शराब कारोबारी द्वारा एक दुकानदार को उस्तरा मारकर घायल कर देने का मामला सामने आया।

घायल की पहचान खैरा गांव निवासी कपिलदेव सिंह के पुत्र पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है।

Advertisement

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पंकज सिंह के भतीजे ने बताया कि उनके चाचा खैरा चौक पर जनरल स्टोर का दुकान करते है। जहां गांव के ही शराब कारोबारी अमरनाथ सिंह उर्फ उग्रवादी आए दिन जबरदस्ती दुकान से उधार समान लेकर चला जाता है। आज भी आकर उधारी पानी का बोतल मांगने लगा, जिससे माना करने पर बकझक हो गई, इसी दौरान उग्रवादी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मारपीट करना शुरू कर दिया। आगे उन्होंने बताया कि इसी बीच अमरनाथ सिंह उर्फ उग्रवादी ने बगल में टूनटून ठाकुर के सैलून से उस्तरा छीन कर लाया और वार कर दिया, जो पंकज सिंह के कनपट्टी में जाकर लगा, और वे बेहोश होकर नीचे गिर गए। जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।

वहीं मौके पर पतोर ओपी की पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन कर, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share