Home Featured बैंक में लगी आग, कंप्यूटर सहित कई सामान जलकर राख।
Featured - मुख्य - August 26, 2022

बैंक में लगी आग, कंप्यूटर सहित कई सामान जलकर राख।

दरभंगा: सुपौल बाजार एसबीआई शाखा में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। इससे एक कंप्यूटर सहित कई सामान जल गए। कर्मियों व स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। इससे बैंक में बड़ा हादसा टल गया। घटना सुबह करीब सात बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऊपरी मंजिल पर अवस्थित बैंक से निकल रहे धुएं व आग की लपटें देख लोग सहम गए। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड एवं बैंक कर्मियों को स्थानीय लोगों की ओर से सूचना दी गयी। सूचना पर बैंककर्मी मुख्य द्वार खोलकर अंदर पहुंचकर बैंक में लगे फायर एक्सटिंग व्यूसर से आग बुझाने लगे। तब तक फायर ब्रिगेड भी पहुंच गयी। दोनों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

Advertisement

शाखा प्रबंधक राजीव कुमार झा ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार की देर शाम बैंक के सभी काम निपटाकर कर्मी घर चले गए। सुबह करीब सात बजे बैंक में लगे सिस्टम से पता चला कि बैंक में आग लग गयी है। फौरन सर्विस मैनेजर मुरारी कुमार राय, मो. अजहर खां एवं शशि रंजन सहित अन्य कर्मियों ने बैंक में पहुंचकर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी। इसमें एक कम्प्यूटर सेट सहित दो लाख की सामग्री जल गयी। इस कारण शुक्रवार को बैंक का लेन-देन बन्द करना पड़ा। दिनभर बैंक परिसर की सफाई की गई है। सोमवार से बैंक निर्धारित समय से खोला जाएगा।

Share