Home Featured एससीएसटी अत्याचार निवारण में मुआवजा हेतु सत्ताइस लाख रुपए की मिली स्वीकृति।
Featured - मुख्य - August 26, 2022

एससीएसटी अत्याचार निवारण में मुआवजा हेतु सत्ताइस लाख रुपए की मिली स्वीकृति।

दरभंगा: समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय सर्तकता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक से जिला अवस्थित विभिन्न थानों एवं द्वितीय क़िस्त हेतु कुल – 50 आवेदन मुआवजा हेतु तथा 02 प्रस्ताव आंशिक क्षतिपूर्ति भुगतान हेतु प्राप्त हुए, इस प्रकार कुल – 52 प्रस्ताव प्राप्त हुए है।

जिन्हें दर्ज प्राथमिकी एवं चार्ज शीट के आधार पर मुआवजा देने की स्वीकृति प्रदान की गयी।

इनमें 50 मामले गाली-गलौज, मारपीट करने तथा जाति सूचक शब्द का प्रयोग एवं लज्जा-भंग करने से संबंधित शामिल थे। वहीं बहेड़ी थाना क्षेत्र के आंशिक क्षतिपूर्ति के 02 मामले है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा – 03(I)(r)(s) एवं भारतीय दण्ड विधान से सम्बद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी होने पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति के पीड़ित, लाभुकों, आश्रितों को कुल मुआवजा  01 लाख रूपये, हत्या के मामलें में भारतीय दण्ड विधान की धारा 302 एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा – 03(I)(g) के अन्तर्गत कुल मुआवजा राशि 08 लाख 25 हजार रूपये एवं यौन उत्पीड़न यानि लज्जा भंग के मामलें में कुल मुआवजा राशि 02 लाख रूपये प्रदान किया जाता है।

प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत देय मुआवजा का 25 प्रतिशत् राशि तथा चार्जशीट होने के उपरांत पर देय मुआवजा का 50 प्रतिशत् एवं सजा मुकर्रर होने पर देय मुआवजा का शेष 25 प्रतिशत् राशि प्रदान की जाती है। मुआवजा प्रदान करने हेतु स्वीकृत मामलों में कुल – 27 लाख 51 हजार 950 रूपये की स्वीकृति समिति द्वारा प्रदान की गयी।

Advertisement

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी मो. असलम अली, माननीय सदस्य विशेष लोक अभियोजन एससीएसटी संजीव कुमार कुँवर, माननीय सदस्य विजय कुमार पासवान, राम प्रवेश पासवान, अमर राम, सुभाष महतो, थानाध्यक्ष, एससीएसटी रवि कुमार चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के एससीएसटी शाखा के प्रभारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Share