
एम्बुलेंस चालकों का हड़ताल आठवें दिन भी जारी, समझौता के लिए की गई पहल।
दरभंगा: एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण मरीजों को घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस कर्मचारी संघ के सचिव भोगेन्द्र कुमार मिश्र, अध्यक्ष विमलेश कुमार एवं रामाशीष महतो के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

सिविल सर्जन के बुलाने पर एक्टू के जिला उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद साह, देवेन्द्र कुमार, विमलेश प्रसाद साहू, रामाशीष महतो एवं ललित कुमार सहनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे वार्ता की। वार्ता में प्रतिनिधिमंडल ने एजेंसी पर दवाब बनाकर उन लोगों की बकाए राशि का भुगतान करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने साफ- साफ कह दिया कि समय रहते स्वास्थ्य समिति सम्मानजनक समझौता वार्ता नहीं करती है तो आंदोलन को जिला स्तर पर तेज किया जाएगा।

