Home Featured लोहे का पोल गायब करने के आरोप में मुखिया पर प्राथमिकी।
Featured - मुख्य - August 26, 2022

लोहे का पोल गायब करने के आरोप में मुखिया पर प्राथमिकी।

दरभंगा: बिजली के लोहे के पोल गायब करने के मामले में कालिगांव के मुखिया महेश झा के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। विद्युत आपूर्ति के लिए रखे गए लोहा के 18 पोल गायब करने के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

बताया गया है कि कलिगंव निवासी सुनील राम एवं अन्य लोगों ने कलिगांव पंचायत के कलिगांव से चमनपुर जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क में पूर्व निर्मित कॉजवे पुल पर बिजली का पोल काटकर पुल निर्माण करने से संबंधित शिकायत की थी। जिसके आलोक में विद्युत कार्यपालक अभियंता ने इसके लिए एक जांच दल का गठन किया गया था। जिस जांच दल में सहायक विद्युत अभियंता मो ओजैर आलम, परियोजना अधिकारी, राजेश कुमार सिंह, सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति सुरज कुमार, कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कमतौल ने चार अगस्त को जांच कर प्रतिवेदन सौंपा था। जांच में पाया गया कि वर्त्तमान मुखिया महेश झा के द्वारा नॉथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के किसी अधिकारी या कर्मचारी को सूचना दिये बिना अठारह पोल को काटकर अवैध रूप से उक्त पुल का निर्माण किया गया है।

Advertisement

वार्ड सदस्यों ने बताया कि मुखिया की मनमानी के खिलाफ अधिकांश वार्ड सदस्यों ने अधिकारियों से शिकायत की थी। जांच में आए बीपीआरओ मधुकांत के सामने ही हाथापाई की नौबत शुरू हो गई। जिसके भय से बीपीआरओ बिना जांच किए ही मौके से भाग निकले। इस संबंध में मुखिया से पक्ष जानने का प्रयास विफल रहा।

Share