Home Featured एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा देने के विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Featured - मुख्य - August 26, 2022

एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा देने के विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

दरभंगा: डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कृषि विभाग के बावास संभाग द्वारा एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें खासकर जीआई टैग प्राप्त मिथिला मखाना के निर्यात की क्षमता के बारे में जानकारी दी।

Advertisement

कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 75 निर्यातकों, व्यापारियों और किसानों ने भाग लिया। बावास संभाग के उप निदेशक सनत कुमार जयपुरियार ने क्षमता वर्धन कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य तथा बावास संभाग द्वारा कृषि निर्यात संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन, जेजीबी एग्रो फ्रेश प्राइवेट लिमिटेड, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और पंजाब नेशनल बैंक के प्रशिक्षणार्थियों अलावा डीएओ संजय सिंह, परियोजना निदेशक आत्मा पूर्णेन्दु नाथ झा, जिला उद्यान पदाधिकारी आभा कुमारी, जीएमडीआईसी नवल किशोर पासवान, डीडीएम नाबार्ड आकांक्षा एवं एलडीएम अजय कुमार भी शामिल थे। प्रशिक्षणार्थियों को फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन, कृषि और प्रसंस्कृत खाद उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), नाबार्ड और पंजाब नेशनल बैंक के विशेषज्ञों ने कृषि निर्यात से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया। बताया गया कि यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों के लिए निशुल्क है।

Share