Home Featured 31 अगस्त तक भरा जाएगा स्नातक तृतीय खंड का परीक्षा फॉर्म।
Featured - मुख्य - August 26, 2022

31 अगस्त तक भरा जाएगा स्नातक तृतीय खंड का परीक्षा फॉर्म।

दरभंगा: एलएनएमयू के पार्ट थर्ड ऑनर्स एवं सामान्य परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क ऑफलाइन के माध्यम से सामान्य विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त तक इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने महाविद्यालय में जमा कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य 2 सितंबर के 4 बजे तक सभी प्रपत्र एवं राशि संबंधित कार्यालय में जमा करवाएंगे।

Advertisement

परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद मोहन मिश्र ने दी। उन्हाेंने बताया कि विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपलोड आवेदन प्रपत्र के साथ स्नातक प्रथम एवं द्वितीय खंड के उत्तीर्ण एवं प्रोन्नत अंकपत्र एवं सत्र 2014 -17 एवं 2015-18 के छात्र छात्राओं को आवेदन पत्र के साथ स्नातक प्रथम एवं द्वितीय खंड के उत्तीर्ण अंक पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

Share