Home Featured न्यायिक दंडाधिकारियों के बीच नए सिरे से थाना आवंटित।
Featured - मुख्य - August 26, 2022

न्यायिक दंडाधिकारियों के बीच नए सिरे से थाना आवंटित।

दरभंगा: प्रभारी जज सह प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश उदयवंत कुमार ने एक प्रशासनिक आदेश जारी कर न्याय मंडल दरभंगा, बेनीपुर और बिरौल के मातहत कार्यरत न्यायिक दंडाधिकारियों के बीच नए सिरे से थाना आवंटित किया है। अब इस आदेश के तहत आवंटित थाने मे संस्थित मुकदमों को निर्धारित दंडाधिकारियों की अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दरभंगा कार्यालय द्वारा भेजना सुनिश्चित होना है।

Advertisement

नई व्यवस्था के तहत दरभंगा का मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट को लहेरियासराय, सदर, नगर, सकतपुर, एसीजेएम प्रथम दीपक कुमार तृतीय कोर्ट को ट्रैफिक थाना, एसीजेएम पंचम सीतेश कुमार कोर्ट को मनीगाछी, रैयाम, एसीजेएम सप्तम सुनिल कुमार सिंह कोर्ट को बहेड़ी और एसडीजेएम करुणा निधि प्रसाद आर्य कोर्ट को महिला, मोरो और बहादुरपुर, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजू कुमार कोर्ट को अशोक पेपर मिल और जाले, राजीव कुमार कोर्ट को सिंहवाड़ा, संजना गांधी कोर्ट को कमतौल, अमित कुमार सिंह कोर्ट को हायाघाट, चन्दन ठाकुर कोर्ट को केवटी, मनीषा कुमारी कोर्ट को सिमरी, वंदना मधुकर कोर्ट को विशनपुर, नेहा निहारिका कोर्ट को विश्वविद्यालय थाना की प्राथमिकियों की जमानत, सूनवाई, निस्तारण, न्याय निर्णय का प्रभार मिला है।

वहीं, बेनीपुर न्यायालय के प्रथम एसीजेएम कोर्ट को बहेड़ा, द्वितीय एसीजेएम कोर्ट को अलीनगर और बिरौल एसीजेएम प्रथम कोर्ट को बिरौल, एसडीजेएम बिरौल कोर्ट को कुशेश्वर स्थान, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिनेश मनी त्रिपाठी कोर्ट को घनश्यामपुर, कुमार शशि कोर्ट को जमालपुर थाना की प्राथमिकियों की जमानत, सुनवाई, निस्तारण, न्याय निर्णय का प्रभार मिला है।

Share