
सरकार की मंशा अगर साफ है तो जल्द करे एडीएम को निलंबित : पप्पू यादव।
दरभंगा: जन अधिकार पार्टी ( लो ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि भूखे पेट रोजगार की मांग करने पर वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी पर बर्बर लाठीचार्ज की जितनी भी निंदा की जाए , वह कम होगी। इसके लिए दोषी पटना के एडीएम के के सिंह की अविलंब निलंबन होनी चाहिए। उनके सभी प्रोन्नति पर रोक लगाते हुए धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज होनी चाहिए।

पप्पू यादव शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के बहेड़ा वार्ड संख्या 3 पहुंच कर पटना में शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन में जख्मी छात्र अनिसुर रहमान की खोज खबर लेने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बिना किसी दल का नाम लिए हुए नेताओं पर जमकर प्रहार किया, बहेड़ा में प्रेस को जानकारी देते पप्पू यादव ने कहा कि इनका स्तर आज वद से बदतर हो गई है। इन्हीं का यह देन बेरोजगारी , महंगाई और भ्रष्टाचार है। आज यह स्थिति इस देश में यह वन गई है कि लोकतंत्र में सच बोलना गुनाह बना हुआ हैं। सच बोलिएगा तो शासन और प्रशासन की तरफ से प्रताड़ित हो जाइएगा। उन्होंने पीड़ित अनिसुर रहमान को हरसंभव आर्थिक मदद की घोषणा करते हुए कहा कि शिक्षा से लेकर अन्य तैयारियों तक हर तरह की सहायता करने के लिए मैं और हमारी पार्टी 24 घंटे तत्पर रहेगी । उन्होंने सरकार से मांग की कि नियोजन और संविदा की प्रक्रिया समाप्त होनी चाहिए। नियमित बहाली होनी चाहिए। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि आज मूल मुद्दे गौण हो रहे हैं और मीडिया में केवल झंडे को लेकर राष्ट्रीय अपमान की बात जोड़ पकड़ गई है। लेकिन यह गंभीर मुद्दा है। चार दिन से अधिक समय बीत गए लेकिन जांच के नाम पर लीपापोती की जा रही है जो घोर निंदनीय है। उन्होंने केंद्र सरकार पर और बिहार के पूर्ववर्ती सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में माफिया राज कायम है। शराब , बालू , ड्रग्स का कारोबार फल फूल रहा है जो शासन और प्रशासन के नाक के नीचे चल रही है। इंसानियत समाप्त हो चुकी है। जाति धर्म और मजहव के नाम पर राजनीतिक गोटी सेकी जा रही है। यह नियोजन की प्रक्रिया लंबित होना कोई नई बात नहीं है।

