Home Featured प्रेम प्रसंग के कारण विवाहिता ने की आत्महत्या।
Featured - मुख्य - August 27, 2022

प्रेम प्रसंग के कारण विवाहिता ने की आत्महत्या।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: एक खुदकशी का सप्ताह बीता नहीं है कि शुभंकरपुर मोहल्ले से दूसरी बार खुदकशी का मामला सामने आ गया है। इस बात की चर्चा पूरे मोहल्ले में जोर शोर से हो रही है।

जानकारी के अनुसार , नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर ओपी अंतर्गत सत्यहारा टोला के लड्डू पासवान की पत्नी जुली कुमारी ( 30 वर्ष ) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना शुक्रवार की रात्रि 11:00 बजे के आसपास की है।

Advertisement

जुली के पति लड्डू पासवान अपने काम से लौटा तो देखा उसकी पत्नी ओढ़नी से लटकी हुई है। आनन – फानन में उसके पति ने फंदे से उसे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इसकी शादी का लगभग 11 वर्ष हो चुका है। जूली को एक लड़का और एक लड़की है। मौके पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। ओपी अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। आगे अनुसंधान जारी है। जूली का मोबाइल फोन भी मिला है जिसे तत्काल जब्त कर जांच की जा रही है। उससे प्रथम दृष्टा यह पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और उसमें कई ऐसी बात हैं जो संदेह के घेरे में है। शुभंकरपुर ओपी प्रभारी अखिलेश का कहना है कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Share