Home Featured एमएलसी कारी सोहेब के दरभंगा आगमन को लेकर की गई बैठक।
Featured - मुख्य - August 26, 2022

एमएलसी कारी सोहेब के दरभंगा आगमन को लेकर की गई बैठक।

दरभंगा: लनामि विवि परिसर में शनिवार को महानगर युवा राजद, दरभंगा के अध्यक्ष राकेश नायक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कहा गया कि आगामी 31 अगस्त को बिहार विधान परिषद के सदस्य सह युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहैब दरभंगा आएंगे।

Advertisement

श्री नायक ने कहा कि कारी सोहैब को विधान परिषद सदस्य मनोनीत होने पर युवाओं में हर्ष है। अभिनंदन समारोह टाउन हॉल में किया जाएगा। बैठक में प्रदेश महासचिव गोविंद यादव, प्रदेश महासचिव राकेश सिंह, जिला युवा राजद उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र यादव, दरभंगा महानगर राजद प्रधान महासचिव सचिन राम, राजद तकनीकी सेल के जिला अध्यक्ष मनीष यादव, विवि अध्यक्ष रजनीश, महानगर युवा राजद प्रधान महासचिव अमन महासेठ, टिंकू बड़ी, श्याम कुमार थे।

Share