Home Featured सौतेले बेटे ने चाकू मारकर मां को किया घायल, इलाज के दौरान मौत।
Featured - मुख्य - August 28, 2022

सौतेले बेटे ने चाकू मारकर मां को किया घायल, इलाज के दौरान मौत।

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के लोआम चकसेना गांव के हजमा टोली में एक युवक ने अपनी सौतेली मां की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। चाकू मारने की घटना शनिवार की सुबह हुई थी। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद महिला की मौत रविवार की सुबह हो गई।

मृतका की पहचान मो. अब्दुल कुद्दुस की पत्नी सनोवर जहां (40) के रूप में हुई है। चाकू मारने का आरोप मृतका के सौतेले बेटे मो. मोजमिल पर लगाया गया है। घटना के बाद से ही आरोपित मौके से फरार है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच ले गई।

Advertisement

बताया जाता है कि शनिवार की सुबह सनोवर के घर के बाहर लगे टाट को मोजमिल हटाने लगा। मना करने पर मोजमिल ने सनोवर के बाएं पंजरे में चाकू घोंप दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने छतवन के एक चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कराकर उसे घर ले आए। रविवार की अहले सुबह सनोवर ने दम तोड़ दिया। सनोवर की मौत की सूचना पूरे गांव में फैल गयी। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एसआई सुभाष चंद्र मंडल व एएसआई शक्ति सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच ले गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्यवाही होगी। आरोपित मौके से फरार है।

Share