Home Featured एक सितंबर से धरना पर जायेंगे पंचायत समिति सदस्य।
Featured - मुख्य - August 29, 2022

एक सितंबर से धरना पर जायेंगे पंचायत समिति सदस्य।

दरभंगा: प्रखंड पंचायत समिति सदस्य संघ की ओर से 1 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। नवनिर्वाचित पंचायत समिति संघ बहादुरपुर के कार्यकारी अध्यक्ष गंगा प्रसाद साहू ने अपना बयान जारी करते हुए सोमवार को कहा कि प्रखंड में अफसरशाही के खिलाफ भ्रष्टाचार के खिलाफ कमीशन खोरी के खिलाफ यह धरना जनप्रतिनिधि होने के नाते दिया जाएगा।

Advertisement

बीडीओ अलख निरंजन बहादुरपुर के की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों को अंधेरे में रखकर जन हितैषी योजनाओं में काफी लूट किया जा रहा है, जब पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि लिखित या मौखिक रूप से किसी योजना की जानकारी मांगते हैं, तो झूठे केस में फंसा कर जेल भेजने की बात करते हैं।

Share