Home Featured सीमेंट लदा ट्रक पलटने से घंटों यातायात बाधित।
Featured - मुख्य - August 29, 2022

सीमेंट लदा ट्रक पलटने से घंटों यातायात बाधित।

दरभंगा: बिरौल हटियागाछी बौराम पथ के रामनगर स्थित अर्धनिर्मित पुलिया के निकट तेज रफ्तार से भगाकर ले जा रही एक ट्रक पलट गया। सीमेंट लदे उक्त ट्रक के पलटने से गौड़ाबौराम प्रखंड कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर घंटों यातायात ठफ रहा।

Advertisement

स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक पर लदे सीमेंट को अनलोड कराया गया। मालूम हो कि पथ निर्माण विभाग की उक्त निर्माणाधीन सड़क पर निर्माण एजेंसी की ओर से जगह- जगह पुलिया निर्माण कार्य के लिये गड्ढे खोदे गये हैं जिससे सड़क जगह-जगह संर्कीण हो गई है।

Share