
गाय का बच्चा चोरी कर भाग रहे दो चोर गिरफ्तार।
दरभंगा: लहेरियासराय थाने की पुलिस ने कबिलपुर से गाय का बच्चा चोरी कर भाग रहे दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि दोनों चोर फकीराखान उर्दू बाजार निवासी दानिश कुरैशी एवं आशिफ अंसारी हैं। दोनों चोर उत्पाद विभाग कार्यालय के बगल में स्थित आवास से शनिवार की देर रात गाय के बच्चे को चोरी कर भाग रहे थे। इसी बीच किसी की नजर पड़ी और स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। चोरी को लेकर कबिलपुर निवासी दिनकर पासवान के पुत्र ट्विंकल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।


