
डीएमसीएच में जेबकतरा गैंग सक्रिय, मरीज के परिजन की काटी जेब।
दरभंगा: डीएमसीएच के सेंट्रल ओपीडी में मरीजों की अत्याधिक भीड़ उमड़ने से वहां उचक्कों और जेबकतरों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को भीड़ का लाभ उठाते हुए उचक्के ने निबंधन काउंटर पर मरीज के परिजन की जेब काट ली। सुपौल के महुआ निवासी महेश कुमार अपने भाई का इलाज कराने डीएमसीएच आया था। सेंट्रल ओपीडी में एक किनारे अपने मरीज भाई को खड़ा कर महेश पर्जी की कतार में खड़ा था। इसी दौरान उचक्के ने उसका पर्स उड़ा लिया। पर्स में पांच सौ रुपए थे। घर लौटने के लिए भाड़ा नहीं रहने को लेकर पीड़ित युवक ने अधीक्षक को घटना की जानकारी देते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने का निर्देश देने की गुहार लगाई। अधीक्षक ने फुटेज खंगालने का आदेश दिया। उन्होंने घर लौटने के लिए उन्हें भाड़ा देने के लिए राशि भी दी।


