Home Featured जीविका के नये डीपीएम ने किया पदभार ग्रहण।
Featured - मुख्य - August 29, 2022

जीविका के नये डीपीएम ने किया पदभार ग्रहण।

दरभंगा: नवनियुक्त जिला परियोजना प्रबंधक डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने जीविका जिला दरभंगा कार्यालय में सोमवार को कार्यभार संभाला। कार्यालय में उनका स्वागत डीपीएम मुकेश सुधांशु तिवारी ने पुष्प गुच्छ देकर किया। मौके पर डॉ. गार्गी ने कहा कि जीविका परियोजना का मूल उद्देश्य ही है समाज के पिछड़ी व कमजोर महिलाओं को आर्थिक- सामाजिक सम्बल प्रदान करना।

Advertisement

इस निमित्त सारे उपक्रमों को पूरे जोश व जज्बे से बल प्रदान करते हुए जिला परियोजना इकाई को नया आयाम देने का भरपूर प्रयास होगा। यह सफलता बिल्कुल ही निरपेक्षता व सच्चाई से कार्य करने पर ही मिलेगी। इसलिए सभी-साथियों को बेहिचक टीम भावना से काम करना है। वहीं, निवर्तमान डीपीएम ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि नई टीम लीडर के नेतृत्व में परियोजना नई ऊंचाइयां हासिल करेगी।

Share