
पुलिस मुख्यालय से दरभंगा जिले के दो थानाध्यक्षों का किया गया तबादला।
दरभंगा : पुलिस मुख्यालय से दरभंगा जिले के दो थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया गया है। इसमें बहादुरपुर थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद तथा विशनपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक शामिल हैं। रविन्द्र प्रसाद का तबादला गया जिला जबकि रंजीत कुमार रजक का तबादला भागलपुर जिला के लिए कर दिया गया है।
बताते चलें कि पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य के 17 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों का तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया है। इसमें दरभंगा के दोनों थानाध्यक्ष शामिल हैं।


