
स्थानांतरण के बाद जीविका के बीपीएम को दी गयी विदाई।
दरभंगा: जीविका के बीपीएम प्रमोद कुमार सुमन का स्थानांतरण पर एकता सीएलएफ पुरखोपट्टी में बुधवार को उन्हें विदाई दी गयी। जीविका के सीएम, बुक कीपर, एमआरपी, सीएनआरपी , बैंक मित्र , जेआरपी , सीएफ , एमबीके सहित अन्य सभी कैडर द्वारा समारोह का आयोजन कर उपहार भेंट कर उन्हें विदाई दी गई ।

वक्ताओं ने उनके वर्षों के कार्यकाल की सराहना की बीपीएम प्रमोद कुमार सुमन के उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व नये पदस्थापना वाले जगह के लिए शुभकामना दी। कर्मियों ने उनके कार्य , ईमानदारी की चर्चा की। वहीं , बीपीएम प्रमोद कुमार सुमन ने भावुक होते हुए कहा कि सालों से मिले प्यार , स्नेह व सहयोग पाकर अभिभूत हूं। सदैव मिथिला की धरती बहादुरपुर व यहां के सीएम, बुक कीपर, एमआरपी , सीएनआरपी , बैंक मित्रा , जेआरपी सहित सभी कैडर , जीविका दीदी व जनता का मिले सहयोग के लिए आभारी रहूंगा।
मौके पर एसी अशोक कुमार, एमबीके राधा देवी, कुमार अमृतेश, सुधीर पासवान सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

