Home Featured पुरानी पेंशन योजना को लागू करने को लेकर गोपगुट ने किया प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - August 31, 2022

पुरानी पेंशन योजना को लागू करने को लेकर गोपगुट ने किया प्रदर्शन।

दरभंगा: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर जिला पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके पूर्व धरना स्थल से श्रीनारायण यादव , प्रमोद मंडल , संतोष पासवान गुड्ड एवं रामनारायण मोची के नेतृत्व में शिक्षक कर्मचारी जुलूस के शक्ल में नारा लगाते हुए समाहरणालय पहुंचे।

Advertisement

ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने , संविदा आउटसोर्सिंग नियोजित कर्मचारी शिक्षकों की सेवा नियमित करने , राज्य कर्मी का दर्जा देने , एमएसीपीएस का लाभ आदि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिला संयोजक नंदन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र जिला पदाधिकारी को समर्पित किया।

Share