
धार्मिक स्थल की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट।
दरभंगा: किरतपुर अंचल के ढंगा गांव में एक धार्मिक स्थल की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई जिसमें कई लोग जख्मी हो गये हैं। पुलिस के अनुसार जख्मी हुए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल है। जख्मी हुए छोटे पासवान, हरेराम पासवान, सरोज पासवान, मोमबत्ती देवी, कंचन देवी को उपचार के लिए स्थानीय किरतपुर स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

किरतपुर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि जख्मियों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जमालपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत बैठा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मारपीट की उक्त घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कारवाई की जा रही है।

