Home Featured नशे में धुत बदमाशों ने छात्रों को पीट कर किया जख्मी।
Featured - मुख्य - September 2, 2022

नशे में धुत बदमाशों ने छात्रों को पीट कर किया जख्मी।

दरभंगा: शहर के रामेश्वरी लता संस्कृत विश्वविद्यालय में परीक्षा दे रहें छात्रों को शुक्रवार की शाम नशे में धुत कई लड़कों ने लाठी डंडे से पीट कर जख्मी कर दिया।

इस संबंध में  विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिली थी लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक सभी बदमाश भाग गए थे। उन्होंने कहा कि अबतक किसी ने इस घटना को लेकर थाने में आवेदन नहीं दिया है अगर आवेदन मिलेगा तो प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम के तीन-चार बजे के करीब लाठी डंडे से लेंस एक दर्जन बदमाश रामेश्वरी लता संस्कृत महाविद्यालय में घुस गए और कई छात्रों के साथ मारपीट करने लगा। विद्यार्थी कुछ समझ पाते तब तक कई विद्यार्थी को धुन दिया। शिक्षक भी इधर उधर भागने लगे। अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Share