Home Featured सप्ताह दिनों के भीतर दूसरी बार डीएमसीएच से पर्स लेकर उच्चके फरार।
Featured - मुख्य - September 2, 2022

सप्ताह दिनों के भीतर दूसरी बार डीएमसीएच से पर्स लेकर उच्चके फरार।

दरभंगा: डीएमसीएच परिसर में चोरों का उत्पात बढ़ गया है। ताजा मामला मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती एक मरीज से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक विगत तीन दिनों से समस्तीपुर के फतेहपुर निवासी यदुनंदन सिंह मेडिसिन आईसीयू में भर्ती हैं। शुक्रवार को मरीज की पत्नी आईसीयू के बगल में लगे नल पर स्नान कर रही थी। कपड़े व पर्स वहीं बगल में रखा था। नहाने के क्रम में ही इनका पर्स गायब हो गया।

Advertisement

इसके बाद पीड़िता कल्पना देवी रोने-चिल्लाने लगी। फिर उनके पुत्र धमेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत हेल्थ मैनेजर से की। इसके बाद सीसीटीवी का फुटेज खंगाला गया। इसमें एक उच्चका स्पष्ट रूप से पर्स लेकर फरार होता दिख रहा है। पीड़िता के लड़के धमेंद्र सिंह ने बताया कि पर्स में करीब 20 हजार रुपए थे। बाबू जी का इलाज करवाने के लिए रखे हुए थे। अब कैसे इलाज होगा, समझ नहीं आ रहा है।

Share