
आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की मौत।
दरभंगा: किरतपुर प्रखंड के बगरस गांव में शुक्रवार की शाम तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय अशर्फी सदा की मौत हो गई। बताया जाता है कि अशर्फी सदा गाय के लिए चारा काटने खेत में गया था। इसी दौरान तेज बारिश के साथ बिजली चमकना शुरू हो गया। अशर्फी सदा पेड़ की ओर दौड़ कर जीतने के लिए जाने लगा। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के चार बेटा और तीन बेटी से भरा पूरा परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


