
दो ट्रकों के बीच आमने सामने की टक्कर, जानमाल का नही हुआ कोई नुकसान।
दरभंगा: नेहरा ओपी क्षेत्र के रजवाड़ा तरौनी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। दोनों ट्रकों के चालक व खलासी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष सत्यनारायण पांडे ने बताया कि दोनों ट्रक खाली था। अंध मोड़ के कारण दोनों के बीच टक्कर हो गई। किसी तरह के जानमाल की कोई नुकसान नहीं हुआ है। दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


