Home Featured राशि गबन के आरोप में हेडमास्टर पर प्राथमिकी दर्ज।
Featured - मुख्य - September 4, 2022

राशि गबन के आरोप में हेडमास्टर पर प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: गौड़ाबौराम प्रखंड के प्रखंड शिक्षा अधिकारी राज कुमार ठाकुर ने प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अधलायर के हेडमास्टर रामभरोस प्रसाद के विरुद्ध थाना में एक एफआईआर दर्ज करायी है। प्रखंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय अधलायर के हेडमास्टर रामभरोस प्रसाद के विरुद्ध विद्यालय कोष के पांच लाख 91 हजार रुपये का गबन करने का आरोप है।

Advertisement

इस मामले के जांचोपरांत विभागीय अधिकारियों के आदेश पर जमालपुर थाना क्षेत्र के पलवा गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय अधलायर के हेडमास्टर रामभरोस प्रसाद के विरुद्ध स्थानीय जमालपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले के नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है।

Share