Home Featured विद्युत चोरी के आरोप में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।
Featured - मुख्य - September 4, 2022

विद्युत चोरी के आरोप में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: विद्युत आपूर्ति प्रशाखा जाले के जेई शशिशेखर सिंह ने जाले के जुगेश्वर साह, मुर्शिद आलम, असगर अली, मनोज कुमार मेहता, अरुण कुमार महतो समेत कुल पांच लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की प्राथमिकी जाले थाना में दर्ज करायी है। बताया गया है कि विभागीय वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को छापेमारी दल का गठन कर बिजली चोरी के खिलाफ क्षेत्र में अभियान चलाया गया, जिसमें उक्त नामजदों को मीटर से पहले तार काटकर (बईपास कर) चोरी से बिजली का उपयोग करते पाया गया।

Advertisement

सभी पर पर कुल 94 हज़ार आठ सौ पचपन रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं टीम में सहायक विद्युत अभियंता जिकेश कुमार, एसटीएफ के मो. ओजैर आलम और क्षेत्रीय कामगार प्रेमचंद्र मेहता शामिल थे।

 

Share