
लगातार चौथे पंचायत समिति संघ का धरना जारी।
दरभंगा: प्रखंड मुख्यालय पर चौथे दिन रविवार को भी मांगों को लेकर पंचायत समिति संघ का धरना जारी रहा। पंसस गुड्डू देवी ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति मद से किए गए कार्यों की जांच करने, बहादुरपुर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी को अविलंब प्रभार देने, बहादुरपुर प्रखंड में शिक्षकों के स्थानांतरण एवं बहाली में बरती गई अनियमितता की जांच की मांग काे लेकर वे लाेग धरने पर हैं। बीडीअाे अलख निरंजन ने धरने पर बैठे समिति सदस्यों से वार्ता करने का प्रयास किया।


