Home Featured तीन दिवसीय उमापति महोत्सव का हुआ समापन।
Featured - मुख्य - September 4, 2022

तीन दिवसीय उमापति महोत्सव का हुआ समापन।

दरभंगा: हायाघाट प्रखंड के सहोड़ा गांव के पुरोहित टोला में चल रहे तीन दिवसीय उमापति महोत्सव का समापन रविवार को सवा लाख महादेव पूजा व रुद्राभिषेक के साथ संपन्न हुआ। रविवार को महोत्सव के समापन अवसर पर पंडित अरुण झा, विश्वनाथ झा, बैजू झा, श्याम झा व यजमान अमरेश झा नकूल के नेतृत्व में रुद्राभिषेक व सवा लाख पार्थिव शिव लिंग की पूजा हुई।

Advertisement

वहीं दूसरी ओर इस अवसर पर नौ पंडितों की ओर से दुर्गा सप्तशती पाठ भी किया गया। उमापति महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी झा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से ग्रामीणों की अाेर से सामूहिक रूप से सर्वकल्याण के लिए पहले दिन अष्टयाम, दूसरे दिन सुंदरकांड का पाठ व तीसरे दिन महादेव पूजा और रुद्राभिषेक के साथ ही दुर्गा पाठ का आयोजन किया जाता है।

Share