
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।
दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र में चोरी की गयी दो बाइक ठीका गांव से बरामद हुई है। वही मौके से दोनों कथित बाइक चोर गांव के ही सचिन्द्र यादव एवं श्यामबाबू राम को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। चोरी की घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के दाथ गांव में 19 अगस्त की रात की है।

दूसरी घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के 20 अगस्त को हुई थी। पीड़ित बाइक मालिक दाथ गांव के दिगम्बर यादव ने बताया कि दरवाजे पर लगी बाइक जन्माष्टमी की रात चोरी हो गयी थी। घटना के दूसरे दिन सम्बंधित थाना में आवेदन दिया गया था, मगर पुलिसिया कार्रवाई सुस्त रही। इसके बाद अपने स्तर से बाइक बरामद करने का प्रयास करने लगा। चोरी की गयी बाइक स्प्लेंडर में जीपीएस लगा था। मोबाइल से खंगालने पर बाइक का लोकेशन ठीका गांव बताया जा रहा था।

