Home Featured नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पूर्व मुखिया को पांच वर्ष का सश्रम कारावास।
Featured - मुख्य - September 5, 2022

नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पूर्व मुखिया को पांच वर्ष का सश्रम कारावास।

दरभंगा: दो नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उदयवंत कुमार की अदालत ने सोमवार को सिमरी थाना क्षेत्र के सढ़वाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया पांच वर्ष सश्रम कारावास और सात हजार रुपए अर्थदंड कि सजा सुनाई है। अदालत ने अभियुक्त को 31 अगस्त को दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर मंडल कारा दरभंगा भेज दिया और सजा कि अवधि निर्धारण पर 5 सितम्बर को निर्धारित किया गया था। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह ने बहस किया। एपीपी सिंह ने बताया कि सिमरी थाना कांड संख्या 47/12 में पुलिस अनुसंधानक ने 31 मई 2012 को न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया गया। आरोपियों के विरूद्ध 13 अगस्त 2015 को अदालत द्वारा आरोप गठन किया गया।

Advertisement

मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाहों ने गवाही कराई गई। अभियुक्त के विरुद्ध आरोप था कि 10 मार्च 2012 को सुबह 7 बजे दो नाबालिग लड़की जिसकी उम्र पांच वर्ष एवं सात वर्ष थी। उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। पीड़िता बच्ची सारी घटना अपने घर आकर अपने परिजन को बताई। तत्पश्चात उनके परिजन दोनों पीड़िता को लेकर सिमरी थाना जाने लगे तो आरोपी द्वारा घेर कर लाठी, रॉड, डंडा से मारपीट एवं गालीगलौज किया गया। जिसकी प्राथमिकी दफा 376, 511, 341, 323, 504 व 34 भादवि में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दो वर्ष कारावास और एक हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

Share