
रात के साढ़े बारह बजे तीन बाइकों की हुई जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के चार सहित आधा दर्जन घायल।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: शहर के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज में मंगलवार की रात्रि करीब साढ़े बारह बजे तीन मोटर साइकिल के तीन तरफा टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घायलों में एक मोटरसाइकिल पर सवार लोग लाइट हाउस बेलवागंज से भोज खाकर वापस लौट रहे थे, वहीं विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया। उसी समय बगल के रास्ते से भी एक बाइक आकर टकरा गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों के साथ दो अन्य बाइक सवारों के भी घायल होने सूचना है।

घायल की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इमली घाट निवासी गीता देवी, शुभम कुमार, नैना कुमारी, गुड्डू कुमार एवं राजकुमार गंज निवासी निक्की कुमार के रूप में हुई है।
वहीं घटना के सूचना पर पहुंची लहेरियासराय थाना की पुलिस ने सभी घायलों को डीएमसीएच पहुंचाया। डीएमसीएच में प्राथमिक उपचार के पश्चात निक्की कुमार, नैना कुमारी, गुड्डू कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। रेफर किये गए घायलों का इलाज शहर के अलग अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है।
लहेरियासराय थाना की पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त सभी बाइकों को जब्त कर लिया है।

