
शहर में थम नहीं रहा बाइक चोरी का सिलसिला, 24 घंटे में 4 बाइक चोरी।
दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र से चोरों ने एक ही दिन में चार बाइकों की चोरी कर ली। कोई ऐसा दिन नहीं है, जिस दिन जिले में बाइक की चोरी नहीं हो रही हो। बताया जाता है कि इमामबाड़ी मोहल्ला के रहने वाले फैसल खां के घर के पास से उनकी बाइक चोरी हो गई। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के संतोष यादव की बाइक बेता के एक चिकित्सक के नर्सिंग होम के पास से चोरी हो गई। युसूफ गंज के रहने वाले खालिद महमूद भारती की बाइक उनके घर के पास से चोरी हो गई। वहीं केवटी थाना क्षेत्र के मेघा गांव के रहने वाले टिंकू यादव की बाइक बेता स्थित एक निजी नर्सिंग होम के पास से चोरी हो गई।


