
रोको टोको और पूछो अभियान के तहत मटरगश्ती करते पांच गिरफ्तार।
दरभंगा: विवि थाना की पुलिस ने रोको टोको और पूछो की परम्परा गश्ती के दौरान पुन: शुरू की है। देर रात को मटरगश्ती करने वाले पांच संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर सीआरपीसी की धारा 109 के तहत एसडीओ कोर्ट में भेजा गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश ने बताया कि पांच संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।

इनमें सदर थाना क्षेत्र के कटरहिया के मो आमिर,पोषणपुरा के अनिकेत कुमार, शाहगंज बेंता के कन्हैया कुमार यादव, राकेश मल्लिक, कादिराबाद के गणेश कुमार को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। सभी को मजिस्ट्रेट के यहां प्रस्तुत किया गया। इन लोगो के आचरण को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया।वही एक मामले के नामजद लक्ष्मीसागर निवासी सुमन कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है।

