
रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव।
दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला रेक पॉइंट के पास रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ी से गुरुवार को 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही वहां सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि शव दो दिन पुराना था। उसके दोनों पैरों में काफी जख्म थे। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखवा दिया गया है।


