Home Featured जलजमाव की समस्या को लेकर एमएसयू का भूख हड़ताल शुरू।
Featured - मुख्य - September 8, 2022

जलजमाव की समस्या को लेकर एमएसयू का भूख हड़ताल शुरू।

दरभंगा: मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से बहेड़ा वार्ड -3 में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आयोजन किया गया।

अनशन पर बैठे नगर उपाध्यक्ष विनय मैथिल ने कहा कि वार्ड में जम्मावारा मुहल्ले में सालों भर जल-जमाव की समस्या बनी हुई है। मुहल्ले में रहने वाले लोगों को का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिप सदस्य सागर नवदिया ने कहा कि हमारा संकल्प है कि जब तक इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं होगा तब तक हम लोग अनशन जारी रहेगा। अनशन में मिथिला वादी पार्टी प्रखंड प्रभारी रोहित मिश्रा, रजनीश प्रियदर्शी, रंजीत मिश्रा हर्ष मिश्र, झमेली राम, कृष्णानंद मिश्र, राहुल ठाकुर, वत्स नीतीश झा आदि शामिल थे।

Advertisement
Share