
ठनका के चपेट में आने से अधेड़ की मौत।
दरभंगा: सकतपुर थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव निवासी फूसी भंडारी के 45 वर्षीय पुत्र भूप भंडारी की मौत गुरुवार को ठनका गिरने से हो गयी।
बताया जाता है कि भूप भंडारी कमला नदी के पश्चिमी तटबंध पर एक पेड़ के नीचे खड़ा था। तभी पेड़ पर ठनका गिरने से वह बुरी तरह झुलस गया। इससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर सकतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गहन छानबीन के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश सिंह एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी, समाजसेवी पिन्टू सिंह व महंत बलराम सिंह ने भूप भंडारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।


