Home Featured राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए दरभंगा से सात सदस्यीय टीम रवाना।
Featured - मुख्य - September 9, 2022

राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए दरभंगा से सात सदस्यीय टीम रवाना।

दरभंगा: इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के सातवें राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने दरभंगा से सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को इनौस के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी के नेतृत्व में रवाना हुआ।

इनौस का 7वां राष्ट्रीय सम्मेलन झारखंड के पलामू में 11 सितंबर को होगा। इसमें देशभर से हजारों प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश व राज्यों में मौजूदा सरकारों की घोषणा के बावजूद रोजगार पर चर्चा न करना गंभीर और असंवेदनशीलता को दर्शाता है। कुछ महीने पहले ही एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 47 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। इसलिए आरवाईए के राष्ट्रीय सम्मेलन से देशभर में रोजगार के सवाल पर आंदोलन की रूपरेखा तय करने पर विस्तार से चर्चा होगी।

Advertisement

सम्मेलन में दरभंगा जिला से अमित कुमार पासवान, दिलीप कुमार, कुंदन कुमार पासवान आदि रवाना हुए।

Share