Home Featured नए जिला जज विनोद तिवारी ने किया योगदान।
Featured - मुख्य - September 10, 2022

नए जिला जज विनोद तिवारी ने किया योगदान।

दरभंगा: जिला व सत्र न्यायाधीश के पद पर विनोद कुमार तिवारी ने शनिवार को योगदान दिया। गौरतलब है कि यह पद विगत कई महीनों से रिक्त था। श्री तिवारी दरभंगा न्यायालय में पूर्व में भी प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर रह चुके हैं। प्रभारी जिला जज सह प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश उदयवंत कुमार ने जिला जज का प्रभार सौंपा।

Advertisement

बताते चलें कि वे इससे पूर्व में सिविल कोर्ट दरभंगा में न्यायिक पदाधिकारी थे।

योगदान के समय सभी न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Share