Home Featured ग्रामीणों ने तीन शराब कारोबारियों को रंगे हाथ पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
Featured - मुख्य - September 11, 2022

ग्रामीणों ने तीन शराब कारोबारियों को रंगे हाथ पकड़कर किया पुलिस के हवाले।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा : पतोर ओपी क्षेत्र के खैरा गांव के ग्रामीणों ने रविवार की शाम को देशी शराब के तीन कारोबारियों को शराब बनाते हुए पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इसके पहले ग्रामीणों ने शराब व शराब कारोबारियों के खिलाफ आम सभा कर शराब का कारोबार बंद करने के लिए अल्टीमेटम भी दिया था एवं रविवार की सुबह ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर नशा मुक्त गांव बनाने का संदेश दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि खैरा गांव में बड़े पैमाने पर गुडकी शराब का कारोबार चलता है। इससे आजिज ग्रामीणों ने रविवार को खुद ही अभियान चला कर गुड़की शराब के अड्डों पर तोड़फोड़ की और देशी शराब बना रहे तीन कारोबारियों को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दो देशी शराब कारोबारी के सरगना एवं अंग्रेजी शराब के साथ धराए मां और बेटा मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

Advertisement

पकड़े गए आरोपियों की पहचान खैरा गांव निवासी विनोद मंडल के पुत्र अरुण मंडल, स्व० गनौर दास के पुत्र विलायती दास एवं शिव विनय सिंह के पुत्र विकास कुमार सिंह उर्फ मनु महाराज के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीण रमन सिंह ने बताया कि वे लोग कई दिनों से शराब कारोबारियों के विरुद्ध गांव में अभियान चला रहे थे, लेकिन शराब कारोबारियों द्वारा इसको नजरअंदाज किया जा रहा था। रविवार की शाम को सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा खैरा कैलाश नगरी से दक्षिण एक गाछी में शराब बनाया जा रहा है, जहां मुखिया एवं सरपंच प्रतिनिधि के साथ ग्रामीणों द्वारा छापेमारी की गई, जिसमें तीन लोग रंगे हाथ पकड़े गए। जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे।

वहीं ग्रामीणों ने खैरा मुसहरी पर स्थित एक दुकान में छापेमारी की जहां से तीन कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया, लेकिन मौके का फायदा उठाकर दुकानदार भागने में सफल रहा।

पतोर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने तीन लोगों के गिरफ्तारी पुष्टि करते हुए कहा कि कागजी कार्रवाई करने के पश्चात तीनों को जेल भेजा जा रहा है।

Share