
बदमाशों ने चाकू मारकर युवक को किया घायल।
दरभंगा:विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बालू घाट राधा रानी मध्य विद्यालय के पास रविवार कुछ बदमाशों ने मिलकर एक युवक को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
जख्मी की पहचान स्थानीय मो. राजा के रूप में हुई है। घायल का इलाज अस्पताल में कराया गया है। उसके शरीर पर कई जगह चाकू लगने का जख्म है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान दीपक शर्मा एवं उसके दो पुत्रों आशीष शर्मा एवं विकास शर्मा के रूप में हुई है।


