Home Featured रेलवे के वाटर प्यूरिफाइंग टैंक में डूबने से बच्चे की मौत।
Featured - मुख्य - September 14, 2022

रेलवे के वाटर प्यूरिफाइंग टैंक में डूबने से बच्चे की मौत।

दरभंगा: रेलवे जंक्शन के कटहलबाड़ी रेलवे काॅलाेनी के निकट बन रहे वाटर प्यूरिफाइंग सिस्टम के टैंक में बुधवार की सुबह डूबने से एक छह वर्षीय बच्चे की माैत हाे गई। इसकी पहचान कटहलबाड़ी रेलवे कॉलोनी में पशुपति यादव के 6 वर्षीय नाती विजय शंकर के रूप में हुई है। इस घटना से मुहल्ले में मातम पसर गया। इस घटना काे लेकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ लाेगाें मेंआक्राेश व्याप्त है। विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्हाेंने पुलिस काे घटनास्थल पर भेजा। तब तक बच्चे की माैत हाे चुकी थी। वहीं जीआरपी थाना अध्यक्ष रामजी उपाध्याय ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं है। यदि ऐसी घटना होती तो जानकारी उन्हें जरूर हाेती। महानगर युवा राजद जिलाध्यक्ष राकेश नायक ने कहा कि रेलवे की लापरवाही से यह घटना हुई है। अगर वाटर प्यूरीफायर का सुचारू रूप से घेराव किया जाता व मुख्य द्वार पर गेट लगा होता और कोई चौकीदार उसकी देखरेख में होता तो शायद इस मासूम की जान बच जाती।

Advertisement
Share