Home Featured कॉ्स्टिटट्यूशन मेड ईजी नामक पुस्तक का कुलपति ने किया विमोचन।
Featured - मुख्य - September 15, 2022

कॉ्स्टिटट्यूशन मेड ईजी नामक पुस्तक का कुलपति ने किया विमोचन।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने सीएम कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. आशीष कुमार बरियार लिखित ‘कॉ्स्टिटट्यूशन मेड ईजी नामक पुस्तक का विमोचन गुरुवार को किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि पुस्तक पॉइंटवाइज ऑब्जेक्टिव ढंग से लिखी गई है जो अध्ययनरत छात्रों के साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए भी काफी लाभदायक सिद्ध होगी।

Advertisement

कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद ने कहा कि भारतीय संविधान को इस पुस्तक में बहुत ही रोचक एवं सरलतम ढंग से लिखा गया है। लेखक डॉ. बरियार ने भी विचार रखे। नालंदा जिले के बिहारशरीफ के मूल निवासी डॉ. बरियार ने 15 वर्षों तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद सीएम कॉलेज में राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक के रूप में 2019 में योगदान किया था।

कुलपति कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद, डॉ. अवनि रंजन सिंह, आलोक रंजन, अमृत कुमार झा आदि भी उपस्थित थे।

Share