Home Featured सड़क किनारे बोरा में बंद मिला अधेड़ का शव।
Featured - मुख्य - September 15, 2022

सड़क किनारे बोरा में बंद मिला अधेड़ का शव।

दरभंगा: शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र अंतर्गत मेट्रो हॉस्पिटल के निकट बोरा में बंद एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस की गश्ती टीम ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेज दिया।

Advertisement

थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस व्यक्ति की कहीं और हत्या कर शव को उक्त स्थल पर लाकर फेंक दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नही हो सकी है। इसके पहचान हेतु प्रयास किया जा रहा है। साथ ही अग्रिम कानूनी कारवाई भी की जा रही है।

Share