Home Featured पत्नी ने पति की निर्मम हत्या कर शव को बोरे में फेंका, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत।
Featured - मुख्य - September 16, 2022

पत्नी ने पति की निर्मम हत्या कर शव को बोरे में फेंका, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शहर में एकबार फिर निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बेनीपुर कोर्ट के एक कर्मी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बाकरगंज स्थित मेट्रो अस्पताल के पास से बंद बोरा से बरामद किया गया है। इससे कुछ ही दूरी पर कोर्ट कर्मी अरिवंद कुमार महतो का घर भी है। शव की शिनाख्त होने के साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुरुआती दौर में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन, कुछ ही देर बाद परिजनों ने डीएमसीएच पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली।

Advertisement

पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने अरविंद की पत्नी पर हत्या कर शव को ठिकाना लगा देने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गयी। इसमें घटना से संबंधित कई फुटेज मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस ने तत्काल अरविंद की पत्नी अन्नू कुमारी और सास को दबोच लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो तीन दिनों से अरविंद दिखाई नहीं दे रहा था। अरविंद को शायद घर से निकले नहीं दिया जा रहा था अथवा घर में उसकी हत्या कर शव को रखा गया था। मौका मिलते ही बोरी में रखकर शव को फेंक दिया गया। लोगों को लगा बोरी में कचरा है। लेकिन, जब खोलकर देखा गया तो लोगों में सनसनी फैल गई।

बताया जाता है कि अरविंद के माता-पिता अपने छोटे पुत्र के पास कुछ दिन पहले गए थे। घटना की सूचना अरविंद की बहन पहुंंची। जिन्होंने अपनी भाभी पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर दूसरी तरफ उसकी पांच साल की बेटी जानवी गायब है। फिलहाल उसका पता नहीं चल पाया है।

दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ चल रही है। सीसीटीवी में महिला बोरा ले जाते समय दिखी। महिला मृतक की पत्नी है। बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Share