Home Featured चोरी के टेम्पू के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - January 21, 2023

चोरी के टेम्पू के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व चोरी हुए मालवाहक टेम्पू को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से टेंपू के साथ चोर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबत्ता गांव निवासी राजा साह के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि कटहलबाड़ी निवासी रंजीत कुमार यादव के टेंपो की 14 जनवरी की रात चोरी हो गई थी।

Advertisement
Share