
शराब के नशे में हंगामा कर रहे मुखिया पति व उप मुखिया पति गिरफ्तार।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: बुधवार की रात्रि उत्पाद विभाग की टीम ने नशे में हंगामा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार शराबियों की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के कबीरचक पंचायत के मुखिया मुन्नी देवी के पति गनौर दास एवं उप मुखिया पुनीता देवी के पति पिंटू यादव के रूप में हुई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि उत्पाद विभाग की टीम को दो लोगों के द्वारा दोनार गंज चौक पर हंगामा करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने हंगामा कर रहे दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि शराब पीने के मामले में दोनों आरोपियों को पहली बार गिरफ्तार किया गया है। इसलिए न्यालय में आर्थिक दंड जमा करने के पश्चात मुक्त कर दिया जाएगा।

