Home Featured घर में फंदे से लटका मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव।
Featured - मुख्य - May 14, 2023

घर में फंदे से लटका मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव।

दरभंगा: जिले के जाले थाना क्षेत्र के रेवढ़ा गांव में एक बुजुर्ग का शव घर के खिड़की से लटका मिलने पर सनसनी मच ग़यी। अहले सुबह पड़ोसियों ने घर के छत से उसके घर की खिड़की के छड़ से रस्सी के फंदे में लटका देखा गया। मौके पर पहुंच कर कुछ लोगों ने शव को उतारा और घरवालों को बताया गया और पुलिस को भी सूचना दी गई।

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया की उक्त मृतक अपनी बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान था। इसी क्रम में बीती रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान घुरन दास के 65 वर्षीय पुत्र शिवकुमार दास के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची जाले थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Share